Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास

-कांग्रेस ने भेल अधिकारियों से मुलाकात कर जताया रोष

हरिद्वार: भेल क्षेत्र में गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ व तोड़फोड़ को लेकर शनिवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेल के महाप्रबंधक (एच आर) आलोक शुक्ला से मुलाकात कर गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा की सुरक्षा व साफ सफाई पर चर्चा की।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भास्कर के नेतृत्व में शहर के वरिष्ठ नेताओ ने भेल अधिकारी से कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ और छेड़छाड़ छोटी घटना नहीं है गाँधी जी का चश्मा और डंडा गायब है वहीं प्रतिमा के चारों तरफ लगी रेलिंग से चेन भी गायब है जिसे कांग्रेसजन व गांधीवादी विचारधारा के भारतीय स्वीकार नहीं कर सकते है। अनिल भास्कर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मामले पर गंभीर है यदि कोई कदम शीघ्र नहीं उठाया गया तो कांग्रेस कार्यकर्त्ता इसको गंभीरता से लेकर जनता के बीच उठाएंगे। इस मसले पर भेल प्रबंधन द्वारा एक सप्ताह का समय लिया है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यह घटना बहुत निंदनीय होने के साथ आपराधिक भी हैI कॉंग्रेस किसी भी परिस्थिति में इस प्रकार की घटना को स्वीकार नहीं करेंगी।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड रकित वालिया, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, जिला महासचिव वीरेंद्र भारद्वाज, जिला सचिव महेन्द्र गुप्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments