Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य चोरी की गाड़ी समेत चढ़ा मित्र...

अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य चोरी की गाड़ी समेत चढ़ा मित्र पुलिस के हत्थे

हरिद्वार: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने चुरायी गयी थार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चैपहिया वाहन चुराने का एक्सपर्ट है। जिस पर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में 51 मुकदमे दर्ज है।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया गया कि बीती 28 जुलाई को अतंमलपुर बोंगला निवासी मनीष कुमार के घर के बाहर खड़ी उनका थार वाहन अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर बाहदराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले में पुलिस चोरों का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीछा कर रही थी जो कि हरियाणा पहुंच गये थे। बताया कि पलवल से करमन टोल प्लाजा की ओर जाते हुए वादी मनीष कुमार ने जब तस्दीक किया कि आगे चल रही काले रंग की थार उसी की है। तो पुलिस ने सही स्थान देेखकर अपना निजी वाहन थार गाड़ी के ठीक सामने लगा दिया। थार रोकने के इस प्रयास पर आरोपी ने तेजी के साथ वाहन (थार) को बैक लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण अन्य कोई रास्ता न होने के चलते आरोपी बहुत तेजी से थार को लेकर भागने लगे। जिस पर अंतिम विकल्प के तौर पर पुलिस ने कुछ रांउड फायर कर थार के टायर को पंचर कर दिया और आरोपी को वाहन सहित पकड़ लिया।

पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि आरोपी रतन पुत्र बत्तु सिंह निवासी राजस्थान अपनी टीम के साथ मिलकर वाहनों के पूरे लाँक सिस्टम को ही बदलकर नया लाँक सैट कर नई चाबी की मदद से गाडी चोरी कर लेता था और फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर भारत के अन्य राज्यों में बेच देता था। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी रतन वर्ष 2017 में जेल में रहने के दौरान फरार आरोपी के सम्पर्क में आया और इसी महीने जमानत पर छूटने एवं भारत के कई राज्यों में चल रहे मुकदमों में हो रहे खर्चो से आर्थिक तंगी व अन्य कोई काम न जानने के कारण हरिद्वार आया व अपने साथी के साथ मिलकर बहादराबाद क्षेत्र से थार चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसे वह मेवात में बेचने की फिराक में थे। आरोपी रतन सिंह पर राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में 51 मुकदमें पंजीकृत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments