Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमण्डी समितियां किसानों के कल्याण के लिए हैं न कि व्यापारी कल्याण...

मण्डी समितियां किसानों के कल्याण के लिए हैं न कि व्यापारी कल्याण के लिए: गणेश जोशी

रुद्रपुर: कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री और मंडी बोर्ड के चेयरमैन गणेश जोशी ने मण्डी निदेशालय पहुंचकर उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान कृषक कल्याण मंत्री साफ़ शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि मण्डी समितियां किसानों के कल्याण के लिए बनी हैं, न कि व्यापारी कल्याण के लिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य एवं लक्ष्य है कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले और मण्डी की आय में वृद्धि हो। उन्होंने मंडियों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी की आय बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मंत्री ने कहा कि आय में सर्वाधिक वृद्धि करने वाली मंडियों में प्रथम को 51000 रुपए, द्वितीय को 31000 रुपए तथा तृतीय को 21000 प्रोत्साहन राशि देने के साथ ही संबंधित सचिव का इंक्रीमेंट बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने सफाई व्यवस्था में भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मंडियों को भी प्रोत्साहन राशि देने की बात कही। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सचिव सुनिश्चित करें कि थोक बाजार तथा फुटकर बाजार में सामान के भाव में ज्यादा अंतर न हो। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में एमडी मंडी आशीष भटगाई, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, महाप्रबंधक विजय कुमार सहित कुमाऊँ की सभी मंडियो के सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments