Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसारेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता

रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता

नैनीताल: देर रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन चालक को कुछ पता नहीं चल सका। चालक की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के गरमपानी से अल्मोड़ा जाने वाले दिल्ली-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में सुयालबाड़ी के पास कत्यागाड़ पुल से देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक, निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था, इस दौरान अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल का एक हिस्सा तोड़ते हुए नदी में पलट गया। मामले में राहगीरों ने इसकी सूचना क्वारब चैकी को दी। आनन-फानन में क्वारब चैकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली। जिसमें चालक का कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद चैकी पुलिस ने पोकलैंड मशीन मंगवाकर चालक की तलाश शुरू की। लेकिन एक घण्टे के प्रयास के बावजूद चालक का कोई पता नहीं चल सका था। इसके बाद मंगलवार को भी पुलिस ने रैस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments