Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार नगर निगम में बवाल,कार्यालय छोड़कर भागे नगर आयुक्त

हरिद्वार नगर निगम में बवाल,कार्यालय छोड़कर भागे नगर आयुक्त

हरिद्वार: लंबित वेतन के भुगतान और काम पर वापस रखने की मांग को लेकर हरिद्वार नगर निगम में बवाल हो गया।बताया जा रहा है कि बवाल इतना बढ गया कि नगर आयुक्त कार्यालय छोड़कर भाग खडे हुए। सफाई कर्मी अब भी अपनी मांग पर अड़े हुए है।

मंगलवार को नगर आयुक्त से वार्ता के लिए पहुंचे सफाई कर्मियों और पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया के साथ सुरक्षाकर्मी ने धक्का-मुक्की कर दी। इससे गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

सफाई कर्मी बेहद उग्र हो गए तो माहौल बिगड़ता देख नगर आयुक्त कार्यालय को छोड़कर भाग खड़े हुए। आरोप है कि नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को काम पर वापस न लेने की धमकी तक दे डाली। नगर आयुक्त के वाहन के पीछे भी सफाई कर्मी नारेबाजी करते रहे।

इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि नगर आयुक्त को सफाई कर्मियों को समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए । उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त भाजपा के हाथों की कठपुतली बने हुए। उन्हे अपनी गतिविधियों का निष्पक्ष्ता के साथ अंजाम देना चाहिए। नगर निगम में स्थानीय सफाई कर्मियों को ही रोजगार दिए जाने के मामले में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments