Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहाथीबड़कला में महिला की हत्या का खुलासा,सफाई कर्मी ने दुष्कर्म के बाद...

हाथीबड़कला में महिला की हत्या का खुलासा,सफाई कर्मी ने दुष्कर्म के बाद दिया घटना को अंजाम

देहरादून: पुलिस ने हाथीबड़कला में महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका नशे की आदि थी। आरोपी के पास भी वह नशा करने आई थी। आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

इस घटना के खुलासे को लेकर आयोजित  प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपित ने पहले बेरहमी से महिला की हत्या की, उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घटना को सड़क हादसे से जोड़ने के लिए महिला का शव सड़क किनारे फेंक दिया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद होने के बाद पुलिस ने आरोपित राजेश निवासी कैनल रोड बॉडीघाट राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक महिला डीएल रोड नालापानी क्षेत्र की रहने वाली थी, जिसका एक बेटा भी है और उसका पति ध्याडी मजदूरी करता है।

बताया जा रहा है कि महिला नशे की आदि थी और आरोपित के साथ शराब पीने के लिए आरोपित के कमरे में गई थी। उल्लेखनीय है कि गत दिवस पुलिस को सूचना मिली कि हाथीबडकला में कूडेदान के पास एक महिला का शव पडा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने हत्या के मामले में शव मिलने वाली जगह के पास सुलभ शौचालय में काम करने वाले राजेश नामक युवक को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि उसने ही महिला की हत्या की थी। उसने बताया कि उसने महिला के साथ बैठकर शराब पी और उसके साथ उसके साथ दुराचार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी तो महिला की शिनाख्त डीएल रोड निवासी के रूप में हुई। महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी कई-कई दिनों के लिए घर से चली जाती थी तथा बाद में वापस आ जाती थी। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments