Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डगरीब बच्चों को दाखिला दिलाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे शिक्षाधिकारी

गरीब बच्चों को दाखिला दिलाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे शिक्षाधिकारी

हल्द्वानी: तहसील दिवस में सीवर लाइन निर्माण, स्ट्रीट लाइट, गरीब बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने जैसी मांगें उठाई गईं। इस दौरान फरियादियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपे।

कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में तमाम लोग मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचे और एसडीएम मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने राजपुरा में सीवर लाइन का निर्माण, शहर में आवारा पशुओं से निजात दिलाने, राजेंद्रनगर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने, मच्छरों से निजात को फॉगिंग कराने, राशन कार्ड बनाने में य जाति, आप्रमाण पत्रों की अनिवार्यता खत्म करनेे जैसी मांगें उठाईं।

इस बीच साहू ने बताया कि कुछ समस्याओं को सालों से तहसील दिवस में उठाया जा रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इधर इंदिरानगर के तमाम लोगों ने पूर्व सभासद शकील सलमानी के नेतृत्व में तहसील दिवस में पहुंच समस्याएं उठाईं। इस दौरान पूर्व सभासद सलमानी ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार एक ओर तो गरीब व अनपढ़ बच्चों को शिक्षित करने के लिए योजनाएं चला रही हैं लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी ऐसे बच्चों को प्रवेश देने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

सलमानी ने बताया कि उनके वार्ड क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक ऐसे बच्चे चिह्निड्ढत किये गये थे, उनके दाखिले के लिए जब खंड शिक्षाधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने टीसी की मांग की, ऐसे में जब बच्चे अनपढ़ हैं तो टीसी कहां से लाएंगे। इस दौरान इंदिरानगर के लोगों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments