Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधयुवती के कंकाल की शिनाख्त के बाद हत्यारोपी प्रेमी तक पहुंची पुलिस

युवती के कंकाल की शिनाख्त के बाद हत्यारोपी प्रेमी तक पहुंची पुलिस

हरिद्वार: 26 जुलाई को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों में मिले अज्ञात युवती के कंकाल की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने उसके हत्यारोपी पे्रमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद शादीशुदा है जो अपनी प्रेमिका को कहीं और शादी नहीं करने देना चाह रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीती 26 जुलाई को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों के बीच गड्डे में मिला अज्ञात युवती का कंकाल तमाम समाचार पत्रों में सुर्खियां बना था। कंकाल की पहचान न हो पाने पर पुलिस टीम ने आसपास के थानों से दर्ज की गई गुमशुदगियों का मिलान किया गया लेकिन डाटा मैच न होने के कारण शव की पहचान एक मुश्किल टास्क साबित हो रहा था। बताया कि 30 जुलाई को रामप्रसाद पुत्र सलेखू हाल निवासी रावली महदूद द्वारा थाना सिड़कुल में जाकर अपनी पुत्री रवीना के दिनांक 11 जुलाई सेे लापता होने एवं आस पड़ोस व मूल पते कीरतपुर बिजनौर में तलाश करने के बाद भी न मिलने की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज करायी गई।

जांच में जुटी कोतवाली रानीपुर, थाना सिड़कुल व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मृतका के पुराने सिम की सीडीआर से सामने आए तमाम किरदारों से अनेक दौर की पूछताछ के पश्चात सिड़कुल की एक कम्पनी में बतौर सुपरवाईजर काम कर रहे मृतका के प्रेमी पुनीत निवासी धामपुर बिजनौर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ही मृतका की हत्या की थी। जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा मृतका के विभिन्न पहचान पत्र भी बरामद किये गए। आरोपी ने बताया कि मृतका व उसके बीच बीते कई वर्षों से प्रेम सम्बन्ध थे किन्तु

बताया जा रहा है कि अलगकृअलग समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण परिजन दोनों के विवाह के लिए राजी नही थे। रिश्ता न हो पाने पर आरोपी पुनीत ने फरवरी माह में किसी अन्य युवती से शादी कर ली थी और मृतका रवीना की भी सगाई हो चुकी थी किन्तु शादी के बाद भी आरोपी पुनीत मृतका को कहीं और शादी करने से मना करते हुए प्रेम सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। दबाव से तंग आकर मृतका द्वारा पुराना सिम बदलने तथा नया सिम चलाने पर उसने तैश में आकर रवीना की सुनसान जगह ले जाकर हत्या कर दी थी। बहरहाल पुलिस ने हत्यारोपी पे्रमी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments