Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधभाजपा नेता की घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल

भाजपा नेता की घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल

हरिद्वार: भाजपा नेता की एक घिनौनी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। नेता अपनी हरकत कैमरे में कैद होने पर जान बचाकर भागते हुए भी नजर आ रहे हैं।

मामला पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली का है। जहां एक भाजपा नेता दूसरे समुदाय की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और तहरीर मिलने पर पुलिस कार्यवाही करने की बात कर रही है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है| अचानक कुछ युवकों के पहुंचते ही वह दौड़ लगाकर वहां से रफूचक्कर भी हो गया। लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है क्योंकि महिला विशेष समुदाय से ताल्लुक रखती है और और नेताजी सत्ताधारी दल यानी भाजपा से संबंध रखते है।

देर शाम होते होते भीड़ ने भाजपा नेता के कार्यालय और प्रतिष्ठान पर पथराव किया और तोड़फोड़ की। मामला बिगड़ता देख हरिद्वार प्रशासन ने क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति घर से बाहर था, तभी यह घटना हुई है।

वही पुलिस का कहना है कि कोई भी तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि आक्रोशित भीड़ पुलिस को देखते ही वहां से दोकृचार भी हो गई। क्योंकि मामला सत्ताधारी दल से जुड़े एक नेता का है तो इसलिए अभी सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर वीडियो वायरल कर क्षेत्र की शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। जो किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

वहीं पुलिस द्वारा पथराव करने वाले अज्ञात व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है एवं वायरल वीडियो में पीड़िता की पहचान कर तहरीर प्राप्त होते ही प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वही पुलिस ने सभी से अपील की है कि किसी भी आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments