Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहरियाणा नूंह हिंसा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, बढ़ी पुलिस गश्त

हरियाणा नूंह हिंसा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, बढ़ी पुलिस गश्त

-मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर रखी जा रही नजर
-पुलिस मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

देहरादून: हरियाणा के नूंह में हुई घटना के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नूंह की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश जारी किये हैं। पुलिस मुख्यालय ने खास तौर पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर यहां निगरानी के आदेश दिये हैं।

हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में जहां हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं दूसरे राज्यों में भी इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। देश के कुछ दूसरे हिस्सों में नूंह हिस्सा के बाद लड़ाई झगड़े की खबरें सामने आई। इस तरह की घटनाओं के बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने भी राज्य भर में अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मामले में सभी जिलों को लिखित रूप से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

खास बात यह है कि इस दौरान बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। साथ ही इंटेलिजेंस से भी समन्वय स्थापित कर सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही के लिए भी कह दिया गया है।

दरअसल, उत्तराखंड में सभी जिलों को सांप्रदायिक दंगों के बाद अलर्ट पर रहने के लिए तो कहा गया है। सबसे ज्यादा मिश्रित आबादी क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बजरंग दल की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन के दौरान हथियारों की नुमाइश ना हो इसके लिए भी पुलिस विभाग विशेष नजर रखेगा।

इस मामले पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने बताया राज्यभर में पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मिश्रित आबादी को चिन्हित करते हुए यहां विशेष एहतियात बरतने और गश्त बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। उत्तराखंड के पुरोला में भी इससे पहले सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो चुकी है। लिहाजा, पुलिस इन सभी क्षेत्रों को चिन्हित कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments