Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह विफलः नवप्रभात

बाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह विफलः नवप्रभात

हरिद्वार: बाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिये जा रहे है जबकि धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

यह बात गुरूवार को बाढ़ प्रभावित समिति के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात द्वारा रूड़की के रामनगर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कही गयी। उन्होने कहा कि हरिद्वार जनपद में खासकर खानपुर व लक्सर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बहुत ही गंभीर हुई है और भारी आपदा आई है जिससे स्थानीय लोगों का भारी नुकसान हुआ है।

उन्होने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है लेकिन अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कृषि की दृष्टि से कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। हवाई दौरे करने के साथ सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने भले ही अति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जनपद हरिद्वार को घोषित कर दिया हो लेकिन यह घोषणा भी हवाई साबित हो रही है। ऐसे में कहीं न कहीं स्थानीय लोग बेहद ही परेशान हैं। कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलवाने के साथ जो प्रभावित लोग हैं उनकी मदद की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष चैधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है कोई भी जमीनी स्तर पर कार्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नहीं किया गया है। उन्होने कहा कि यदि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में काम नहीं करती है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। इस अवसर पर विजय सारस्वत, राम सिंह सैनी, राजेश रस्तोगी, प्रणय प्रताप सिंह,नीरज त्यागी, प्रदुमन अग्रवाल,रणवीर नागर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments