Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबद्रीनाथ धाम पर विवादित बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा...

बद्रीनाथ धाम पर विवादित बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा बद्रीनाथ धाम को लेकर आपत्तिजनक बयान को लेकर हरिद्वार सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिस पर सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की गई है।

अधिवक्ता अरुण कुमार भदोरिया ने सीजेएम अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा दायर कराया हैं। उनका कहना है कि बद्रीनाथ धाम जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, उसके बारे में गलत टीका टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उनके खिलाफ कई धाराओं में दर्ज इस मामले की अब 4 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की गई है जिसमें कोर्ट स्वामी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर यह तय करेगा कि उन पर मुकदमा चलना चाहिए या नहीं।

बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बद्रीनाथ धाम को बौद्ध मठ बताते हुए कहा था कि बद्रीनाथ धाम को बौद्ध मठ को तोड़कर बनाया गया है। इससे पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरित मानस पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में रह चुके हैं। उनके द्वारा बद्रीनाथ धाम को लेकर दिए गए विवादित बयान पर जहां साधु संतों ने भारी आपत्ति जताई है|

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य कम से कम अपने नाम की गरिमा का ख्याल रखते। वही बद्री-केदार समिति के अध्यक्ष ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी शंकराचार्य अविमुक्तेेश्वरानंद ने भी कहा था कि उन्हें न तो कोई इतिहास का ज्ञान है न धर्म की जानकारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments