Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकुमांऊ आयुक्त ने रजिस्ट्रार ऑफिस में की छापेमारी

कुमांऊ आयुक्त ने रजिस्ट्रार ऑफिस में की छापेमारी

नैनीताल: हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरूवार को रजिस्ट्रार ऑफिस में औचक छापेमारी की, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया| लंबे समय से रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में हो रही रजिस्ट्री में अनियमितताओं की शिकायत उन तक पहुंच गई थी| ऐसे में गुरूवार को कमिश्नर दीपक रावत द्वारा छापेमारी की गयी है।

हाल ही में प्राधिकरण द्वारा कई अवैध कॉलोनियों को सील करते हुए वहां की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में एफिडेविट के आधार पर धड़ल्ले से रजिस्ट्री हो रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा छापेमारी करते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के दस्तावेज खगाले गये और फटकार लगाते हुए रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments