Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने किया साइकिलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित

राज्यपाल ने किया साइकिलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित

-2022 कि.मी. की दूरी तय करने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में साइकिलिंग कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के तीन प्रतिभागियों को रिकॉर्ड दूरी तय करने के लिए राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित किया।

साइकिलिंग प्रतियोगिता में 60 वर्ष से ऊपर की आयु की कैटेगरी में कर्नल अनिल गुरुंग (रि.), कैप्टन गोपाल राणा (रि.) और पुष्पेन्द्र सिंह पंवार ने साइकिल से देहरादून से लेह और लेह से देहरादून कुल 2022 कि.मी. की दूरी तय करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। युवा इवेंट मैनेजर की कैटेगरी में रवि कुमार ने भी खिताब जीता। इसके अलावा एक अन्य प्रतियोगिता के विजेता 15 प्रतिभागियों को भी राज्यपाल ने मेडल देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आप सभी के जुनून के कारण यह संभव हो पाया है। कहा कि आप सभी का साइकिल के प्रति लगन सराहनीय है। आपने साइकिलिंग के माध्यम से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। राज्यपाल ने साइकिल में महिलाओं की भागीदारी पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

       
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments