Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद

चमोली: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद है। सुबह से रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली सहित कर्णप्रयाग, जोशीमठ, बदरीनाथ व गोपेश्पर आने-जाने वाले करीब 150 वाहन फंसे हैं।

जबकि कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे के पास एनएच का पुश्ता टूटने से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरे हैं। ऋषिकेश व बदरीनाथ की ओर जाने वाले 100 से अधिक वाहन फंसे हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि कर्णप्रयाग में लगातार एनएच का पुश्ता टूट रहा है।

इससे वाहनों सहित स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को  आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर मल्यापौड़ में गिरा मलबा हटा दिया गया है, जबकि हरमनी में यह हाईवे अभी भी बाधित है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने कहा कि बाधित स्थानों पर मलबा हटाने के लिए मशीनों को भेज दिया गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारी बारिश का सिलसिला जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments