Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड जौनसार बावर में मलबा आने से 12 मोटर मार्ग बंद

 जौनसार बावर में मलबा आने से 12 मोटर मार्ग बंद

विकासनगर: पछवादून के जौनसार बावर क्षेत्र में जगह-जगह पहाड़ों पर मलबा आने से 12 मोटर मार्ग बंद हो गए, जिसके कारण करीब 35 गांवों के ग्रामीणों की उपज कृषि मंडियों में नहीं पहुंच पा रही है। यातायात बाधित होने की वजह से जगह जगह उपज से भरे वाहन फंसे हुए हैं।

टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, बींस, अदरक, गागली, शिमला मिर्च आदि उपज समय पर मंडी न पहुंचने की वजह से बाजार में सब्जियों के रेट में काफी उछाल आया है, जिसका सीधा असर ग्राहक की जेब पर पड़ रहा है।साथ ही
भूस्खलन की वजह से लोनिवि साहिया के 4, लोनिवि चकराता के 4, पीएमजीएसवाई कालसी के 4 मार्ग बंद हैं। व लोनिवि साहिया के स्टेट हाईवे हरिपुर इच्छाड़ी क्वानू मीनस मोटर मार्ग पर इच्छाड़ी, पाथुवा व पाटन गांव के पास मलबा आने से यातायात बाधित हो गया।

दातनू बड़नू मोटर मार्ग पर दो स्थानों पर मलबा आया हुआ है, जबकि साहिया समाल्टा मोटर मार्ग किमी पांच पर मलबा आने से बंद है। डयूडीलानी ठलीन सकरोल मोटर मार्ग पर पिनगिरी गांव के समीप मलबा आने से यातायात बाधित है।

लोनिवि चकराता का रायगी कुल्हा, रिखाड़, टुंगरा, रोटा खडड अटाल मोटर मार्गों पर यातायात बाधित है। पीएमजीएसवाई कालसी का डिरनाड़, गडोल सकरोल, धोइरा देऊ, जखथान मोटर मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित होने से ग्रामीणों के कृषि उपज से भरे वाहन फंसे हुए हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments