Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसागौरीकुंड हादसे में दो और लापता व्यक्तियों के शव बरामद

गौरीकुंड हादसे में दो और लापता व्यक्तियों के शव बरामद

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हादसे में लापता लोगों की खोजबीन सातवें दिन भी जारी हैI आज गुरुवार को भी सर्च रेस्क्यू अभियान के तहत दो लापता व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैंI इसके साथ अब तक 23 व्यक्तियों में से 5 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैंI बाक़ी 18 लापता व्यक्तियों की खोजबीन को लेकर रेस्क्यू अभियान जारी हैI

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी लगातार घटना स्थल व अन्य स्थानों पर सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे दो और व्यक्तियों के शव बरामद किये गए है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से आज रेस्क्यू टीम ने दो (2) लापता व्यक्तियों के शव बरामद किए हैं।

उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 05 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 18 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि पुलिस थाना चैकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments