Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसादीवार तोडकर घर में घुसा पानी, बच्ची की मौत

दीवार तोडकर घर में घुसा पानी, बच्ची की मौत

देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। डोईवाला में भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुस गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी तरफ  यहां दो साधु मलबे में दफन हो गए। इनमें से एक को ही बचाया जा सका।

डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10 हाईवे पर आनंद कोली का मकान है। देर रात भारी बारिश के बाद उनके घर के पास में खेत और नाले में पानी भर आया। अधिक बारिश से भारी पानी सैलाब बनकर उनके घर की ओर पहुंच गया। घर की दीवार तोड़कर पानी अंदर घुस गया। इस दौरान आनंद घर में प्रेस कर रहे थे और उनकी दो बेटियां आकांक्षा (12) और दृष्टि (8) सो रहे थी।

घर में उनकी मां विधाता देवी भी मौजूद थी। पानी का सैलाब जैसे ही अंदर घुसा तो घर का सामान इधर-उधर बहने लगा। घर में सो रही बच्ची भी डूबने लगी। आनंद ने किसी तरह दृष्टि को तो बचा लिया लेकिन पानी में आकांक्षा का कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब वह मिली तो बेहोश हो चुकी थी। मौके पर परिजन तत्काल उसे हिमालय अस्पताल लेकर गए। जहां आंकाक्षा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments