Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधमनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से साढ़े चैदह लाख की लूट

मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से साढ़े चैदह लाख की लूट

हरिद्वार: भारी बारिश के बीच रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मनी ट्रांसफर कंपनी के दो कर्मचारियों से लाखों रुपये की लूट कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रो में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया, लेकिन लुटेरो का कोई सुराग नही लग सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित बृजेश नारायण गोयल का गोयल मनी ट्रांसफर एंड कंपनी के नाम से कार्यालय है। वह करीब आठ प्राइवेट एटीएम में कैश डालने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह ज्वालापुर तहसील के समीप बंधन बैंक से उनके दो कर्मचारी गौरव मित्तल और राहुल त्यागी लगभग 14 लाख 50 हजार रुपए की रकम से भरा बैग लेकर बाइक से शिवालिक नगर जा रहे थे। इस दौरान जब वह भेल सेक्टर 2 गुरुद्वारा के समीप पहुंचे तो पीछे से आये बाइक सवार तीन बदमाशों ने आकर बाइक चला रहे कर्मचारी के मुंह पर मुक्का मारा और नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान दोनो कर्मचारियों द्वारा बदमाशों के पीछे भगत सिंह चौक तक अपनी बाइक भी दौड़ाई लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।

दिन दहाड़े लाखों की लूट की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही सूचना वायरलेस पर फ्लैश कर दी। जिसके बाद जिले भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस और सीआईयू की टीमें जांच में जुटी हैं और जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments