Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर में रिकार्ड मतों की जीत के साथ जनता देगी चंदन राम...

बागेश्वर में रिकार्ड मतों की जीत के साथ जनता देगी चंदन राम दास को श्रद्धांजलिः भट्ट

देहरादून। भाजपा बागेश्वर उपचुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए तीन नामों का पैनल प्रत्याशी चयन हेतु केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड को भेज रही है। पार्टी ने चम्पावत उपचुनाव की तर्ज पर यहां भी पहले से अधिक रिकॉर्ड मतों से जीत का भरोसा जताया है। साथ ही जनता,कांग्रेस की नकारत्मक राजनीति को नकारते हुए, अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रृद्धांजलि देगी।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। वहां सांगठनिक दृष्टि से पहले ही शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें, मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास वहां संपन्न हो गई हैं। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के तहत विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा कर प्रदेश पार्लियामेंट बोर्ड को सौंपा है। जिस पर सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर तीन नामों का पैनल केंद्रीय पार्लिमेंट बोर्ड को भेजा जा रहा है। नामांकन को लेकर उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा नाम तय होने के बाद शीघ्र ही नामांकन की तारीख घोषित कर दी जाएगी। श्री भट्ट ने पार्टी की रणनीति को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि चम्पावत उपचुनाव की तर्ज पर ही हम बागेश्वर में पहले से अधिक रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। कांग्रेस के दमखम से चुनाव लडने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हमेशा ही पूरी ताकत से चुनाव लड़ते आए हैं और पराजित भी होते आए हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि  इस बार भी जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए अपने लोकप्रिय पूर्व विधायक स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रृद्धांजलि देगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments