Latest news
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभः मुख... उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ अभिनव शाह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रगति की समीक्षा त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने गुच्चु पानी में ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान की तैयारियों...

सीडीओ ने गुच्चु पानी में ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान की तैयारियों का जायजा लिया

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने आज गुच्चु पानी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत् ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अन्तर्गत जनपद में 13 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करें तथा  कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीयों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस एवं मीडिया हेतु  के बैठने की व्यवस्था आदि यथाशीघ्र कर ली जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा आदि समुचित व्यवस्था चैक चैबन्ध रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर शिलाफलकम की स्थापना ,पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी प्वांईट, ध्वज स्थल, वसुधा वन्दन कार्यक्रम अमृत वाटिका, वीरों का वन्दन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियो, राज्य एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस कर्मियों एवं ड्यूटी के समय शहीद हुए बहादुरों के परिवार को भी सम्मानित करने आदि समुचित कार्यक्रम को सभी विभाग जिम्मेदारी से दायित्वों निर्वहन करते हुए  सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर सोनम गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments