Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएम्सः मरीजों की मदद के लिए तत्पर सेवावीर विंग

एम्सः मरीजों की मदद के लिए तत्पर सेवावीर विंग

तीमारदार जता रहे आभार

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गठित सेवावीर विंग अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों की हरसंभव सहायता में जुटी है। टीम के सदस्य मरीजों व उनके तीमारदारोंको अस्पताल से संबंधित आवश्यक जानकारियां, बुजुर्ग व दिव्यांगजनों को पंजीकरण से लेकर ओपीडी परीक्षण व डाइग्नोस आदि के लिए तो मदद करते ही हैंI सेवावीर विंग में शामिल सदस्य जरुरतमंद मरीजों को अपना रक्त दान कर उनके जीवन के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ग्राम पिलग, चमोली गढ़वाल निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने पेशेंट के उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश आए हैं, जहां उनका मरीज मेडिसिन आईसीयू में भर्ती है। उन्होंने बताया कि मरीज का इलाज कर रहे चिकित्सक ने मरीज में रक्त की कमी बताई और एक यूनिट ब्लड अरेंज करने को कहा। मगर ऋषिकेश और आसपास मेरा कोई परिचित नहीं होने के कारण मैं डोनर की व्यवस्था नहीं कर पाया।

ऐसी स्थिति में नरेंद्र सिंह ने अपने पेशेंट के बेहतर उपचार व ब्लड अरेंज करने के लिए एम्स की सेवावीर विंग से संपर्क किया। बकौल नरेंद्र सिंह एम्स ऋषिकेश द्वारा बनाई गई सेवावीर टीम ने मेरी हरसंभव मदद की, टीम के सदस्य सेवावीर विनय पाल ने एक यूनिट ब्लड दिया है। नरेंद्र ने इसके लिए रक्तदाता विनय पाल का दिल से आभार व्यक्त किया है।

नरेंद्र सिंह ने एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह को लिखे आभार पत्र में संस्थान की ओर से मरीजों व तीमारदारों की सेवा व सहायता के लिए गठित सेवावीर विंग की प्रशंसा की है और टीम के बेहतर कार्य, जरुरतमंदों के लिए मददगार साबित होने पर एम्स प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments