Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भरा नामांकन पत्र, सीएम धामी ने...

बागेश्वर: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भरा नामांकन पत्र, सीएम धामी ने किया जनसभा को सम्बोधित

-पार्वती दास को समर्थन ही चंदन दास को सच्ची श्रद्धांजलिः धामी

बागेश्वर: काबीना मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी पार्वती दास द्वारा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है। 5 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में कांग्रेस ने वसंत कुमार को चुनाव में उतारा है जो कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी रैली में पहुंच जनसभा को संबोधित कियाI

नामांकन पत्र भरे जाने के समय अपने पति को याद कर भावुक दिखी पार्वती दास कई बार अपने आंसू पोंछती दिखी। उनके नामांकन के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ और प्रभारी मंत्री सौरव बहुगुणा भी मौजूद रहे। नामांकन के दौरान भाजपा ने अपने संगठन व पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भी जमा की थी। इस अवसर पर महेंद्र भटृ ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा बड़े मतांतर से जीतने जा रही है। नामांकन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही उनके नामांकन में शामिल नहीं हुए लेकिन नामांकन के तुरंत बाद नुमाइश मैदान में आयोजित चुनावी रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस जनसभा में इतनी बड़ी संख्या में आप लोगों की उपस्थिति देखकर मुझे पार्वती दास की जीत पर कोई संदेह नहीं रहा है। उन्होंने स्व. चंदन रामदास के कामों और उनके व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि वह सही मायने में जनता के नेता थे उनका एक ही क्षेत्र से निरंतर चुनाव जीतते रहना इस बात का सबूत है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में तन मन धन से समाज की सेवा की।

जनसभा में भी पार्वती दास इतनी भावुक दिखी की वह अपनी बात भी लोगों से नहीं कह सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उनके दुख को समझते हैं। वह अब अपने पति द्वारा अधूरे छोड़े गए कामों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस तरह चंपावत के लोगों ने उन्हें एक तरफा मत देकर रिकार्ड मतों से जीत दिला कर नया इतिहास लिखा था ठीक वैसे ही वह पार्वती दास को अपना वोट देकर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर बागेश्वर के लोग अपने नेता चंदन रामदास को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो वह ऐसा पार्वती दास को अपना समर्थन देकर ही कर सकते हैं उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि बागेश्वर के विकास को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments