Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में 27 अगस्त को और मसूरी में 28 अगस्त को होगा...

देहरादून में 27 अगस्त को और मसूरी में 28 अगस्त को होगा रक्षाबंधन समारोहः मंत्री जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम 27 अगस्त को देहरादून के सर्वे स्टेडियम और मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित माताश्री मंगला और वरिष्ठ केन्द्रीय नेतृत्व का सहयोग मिलेगा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों पर फोकस करते हुए काम करने का आग्रह किया।
       मंत्री ने बताया कि उनके द्वारा वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 13 हजार से अधिक माताओं-बहनों का बीमा करवाया गया था, जिसकी प्रतिवर्ष की किश्त वह अपने व्यक्तिगत बैंक खाते से जमा करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पीएम सुरक्षा बीमा के तहत योजना का लाभ दिये जाने के लिए बैंकों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाये जाए। शिविरों के आयोजन के लिए मंत्री ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समीर पुण्डीर को संयोजक बनाया है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, दीपक पुंडीर, ओपी उनियाल, पूनम नौटियाल सहित सभी पार्षद, ग्राम प्रधान, बीडीसी एव शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments