Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डतांशी आर्ट स्टूडियो में कला प्रदर्शनी आरंभ, 31 अगस्त तक चलेगी कला...

तांशी आर्ट स्टूडियो में कला प्रदर्शनी आरंभ, 31 अगस्त तक चलेगी कला प्रदर्शनी

देहरादून। तांशी आर्ट स्टूडियो की ओर से आर्ट वॉग सीजन चार का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन डीजीपी अशोक कुमार ने किया। इस आर्ट एग्जीबिशन में 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया ।आर्ट एग्जिबिशन 31 अगस्त तक चलने वाली है।आज से तिलक रोड स्थित स्टूडियो में आर्ट एग्जिबिशन की शुरुआत डीजीपी अशोक कुमार द्वारा सीता काटकर की गई उन्होंने वहां पर मौजूद सभी कलाकारों के काम की सराहना करते हुए कहां की उनको बड़ी खुशी होती है यह देख कर कि युवाओं में समय के साथ-साथ क्रिएटिविटी भी बढ़ रही है और कितनी नई तरह के आर्ट फॉर्म्स देखने को मिल रहे हैं अधिक जानकारी देते हुए आयोजक स्मृति लाल ने कहा कि यह उनकी आर्ट एग्जीबिशन का चौथा सीजन है और उन्हें बड़ी खुशी है यह बताते हुए कि उन्हें उनके काम के लिए गवर्नर उत्तराखंड गुरमीत सिंह जी से भी सराहना व पुरस्कार मिल चुका है अपनी इसी कला को आगे बढ़ाते हुए और इस सोच के साथ कि नए कलाकारों को भी एक मंच मिल सके अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शायद हमारे पास इतने अवसर नहीं थे इसीलिए उस कमी को है समझती हैं और आगे आने वाले युवाओं को एक मंच देने का काम कर रही हैं जिससे कि वह अपनी कला का प्रदर्शन तो कर ही सकें साथ ही नए-नए आर्ट फॉर्मस जो आजकल इंट्रोड्यूस हो रहे हैं उन पर भी काम कर सकें यहां पर उन्हें एक दूसरे से मिलने का एक दूसरे की कला को समझने का भी मौका मिलता है इस बार 17 लोगों ने आर्ट एग्जिबिशन में प्रतिभाग किया है और यह 8 प्रदर्शनी 31 अगस्त तक चलने वाली है सुबह 11रू00 बजे से शाम को 8रू00 बजे तक इन दिनों में कभी भी आकर आप कला प्रदर्शनी का हिस्सा बन सकते हैं साथ ही पेंटिंग्स खरीद भी सकते हैं।प्रदर्शनी में प्रतिभा करने वालों में रिटायर्ड कर्नल भास्कर भारती, डॉ दुष्यंत सिंह गौर, रश्मि नैथानी, स्नेहा तोमर, दीपक नैनवाल, हर्षित वर्मा, नितुज एच एच लाल, नीना वर्मा, शैली गोयल , शुभांगी नौटियाल , मोनिका कादियान, राधिका अग्रवाल, मीनाक्षी आर्य, नताशा एस कुमार , संजना सिंह, स्मृति लाल ,कोमल बोथरा, शामिल रहे वही कार्यक्रम का संचालन अनुराधा टंडन ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments