Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की समानता पार्टी से मुलाकात कर...

पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की समानता पार्टी से मुलाकात कर परिचर्चा

-क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को एक दिशा में कार्य करने पर हुई चर्चा

देहरादून: पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड समानता पार्टी के वरिष्ठतम पदाधिकारियों से देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट मे मुलाकात की। मीटिंग में कई प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ।

पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि मुलाकात और परिचर्चा बेहद सकारात्मक रही। हम लोग जनता के सुझाव पर विभिन्न क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से मुलाकात कर रहे हैं और उनके मुद्दों को एक साथ समाहित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को एक साथ लाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ चुका है। कई अन्य दलों से भी बातचीत चल रही है।पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक राजेंद्र पंत ने कहा कि पहले चरण मे क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने के लिए उनके मुददों पर सहमति बनाई जा रही है।

उत्तराखंड समानता पार्टी के महासचिव इ. विनोद प्रकाश नौटियाल ने कहा कि प्रमोशन मे आरक्षण, मूल निवास , भूकानून जैसे मुद्दों पर व्यापक एकजुटता की जरूरत है। उत्तराखंड समानता पार्टी के एलपी रतूड़ी ने कहा कि परिसीमन, बेरोजगारी, पलायन और महिला के प्रति अपराध जैसे मुद्दों पर मुखरता जरूरी है।

इस अवसर पर पर्वतजन फाउंडेशन की ओर से शिवप्रसाद सेमवाल और  राजेंद्र पंत के अलावा उत्तराखंड समानता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी  लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी, सेवानिवृत्त इंजीनियर  विनोद प्रकाश नौटियाल, उत्तराखंड सचिवालय के पूर्व समीक्षा अधिकारी श्रीधर प्रसाद नैथानी, सेवानिवृत्त वनाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद डोबरियाल,  जेपी कुकरेती, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी  बीके धस्माना,  आर पी जोशी, चंदन सिंह नेगी, जे पी कुकरेती,  टी एस नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments