Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डएक देश एक संकल्प गौमाता राष्ट्रमाताः संत गोपालमणि जी महाराज

एक देश एक संकल्प गौमाता राष्ट्रमाताः संत गोपालमणि जी महाराज

देहरादून। देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज प्रांगण में गौमाता राष्ट्रमाता के संकल्प के साथ चल रहे गौ प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हो गया है।
शुभारंभ के अवसर पर मीनाक्षी वेडिंग पॉइंट निकट रिस्पना पुल से रेसकोर्स स्थित गुरु नानक महिला इंटर कॉलेज प्रांगण तक हजारों की संख्या में मौजूद गौभक्तों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गौ महोत्सव के अवसर पर अष्टादश महापुरण व देवडोली दर्शन का आयोजन किया जा रहा है इस मौके पर 31 से अधिक व्यास व आचार्यों द्वारा प्रतिदिन  मूलपाठ किया जा रहा साथ ही 21  यज्ञचार्यों द्वारा महा यज्ञ किया जा रहा है।
गौ महोत्सव का आयोजन 19 अगस्त से 25 अगस्त तक चल रहा है। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने  के उदेश्य से 20 नवंबर 2023 को गोपाष्टमी के अवसर पर रामलीला मैदान में होने जा रही विशाल रैली गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर करोड़ों गौ भक्तों के साथ दिल्ली कूच के लिए देहरादून से हुंकार भर ली है। इस अवसर पूज्य संत गोपाल श्मणिश् जी महाराज ने कहा एक ही संकल्प गौमाता-राष्ट्रमाता घोषित हो इसके लिए देहरादून में गौ महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
इस दौरान सांयकालीन बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी व पद्मश्री से सम्मानित जागर सम्राट डॉ. प्रीतम भरतवाण अपनी सांस्कृतिक समा बाँधेंगे। इस मौके पर कुलानंद नौटियाल बलबीर सिंह पंवार, बृजलाल रतूड़ी रविन्द्र राणा घनश्याम् नेगी मदन प्रसाद देवली भारतीय गौक्रांति मंच के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. रामभूषण बिजल्वाण, आचार्य राकेश सेमवाल, सुभाष सकलानी सूरतराम डंगवाल सुशील गौड़ सहित कई पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments