Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबालिका छात्रावास बनियावाला की छात्राओं डीआईजी/एसएसपी ने किताबें वितरित की

बालिका छात्रावास बनियावाला की छात्राओं डीआईजी/एसएसपी ने किताबें वितरित की

देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर द्वारा अपनी धर्मपत्नी विनीता कुँवर के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास बनियावाला का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा उपरोक्त छात्रावास में निवासरत बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें प्रेरित किया। उनके समक्ष बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान श्री कुंवर द्वारा बच्चों को झूला झूलाकर उनका मनोरंजन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बच्चांे के साथ भोजन कर उनका उत्साह वर्धन किया गया तथा बच्चों को किताबें वितरित करते हुए अपनी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा देश के विकास में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही भविष्य में भी बच्चो की शिक्षा में हर सम्भव सहायता करने का आश्रम संचालकों को आश्वासन दिया। इस दौरान उनके द्वारा बच्चों को चित्रकारी हेतु लगभग 150 पेंटिंग बुक, पेंसिल, कलर आदि दिए गए। डीआईजी/एसएसपी को अपने बीच पाकर तथा उनके द्वारा दिये गए अपनत्व से बच्चों के चेहरों पर अलग ही ख़ुशी नज़र आयी तथा उनके द्वारा डीआईजी/एसएसपी को थैंक यू बोला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments