Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डथाईलैंड की फिल्म अभिनेत्री ने किया वेदमंत्रों के साथ शिवाभिषेक

थाईलैंड की फिल्म अभिनेत्री ने किया वेदमंत्रों के साथ शिवाभिषेक

ऋषिकेश: थाईलैंड की फिल्म अभिनेत्री कंजना जांडी परमार्थ निकेतन आयी। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। स्वामी जी के पावन सान्निध्य में गंगा आरती, हवन, सत्संग, योग और अन्य आध्यात्मिक गतिविधियों में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि तेजी से बढ़ते आधुनिकीकरण ने वैश्वीकरण के साथ मिलकर युवाओं की जीवनशैली में व्यापक बदलाव किया हैं, ऐसे में नई पीढ़ी के युवाओं को अपने मूल, मूल्य और संस्कारों से जोड़े रखना अत्यंत आवश्यक है और भारतीय संस्कृति में उन्नत जीवन के मूल्य समाहित है।

थाईलैंड की फिल्म अभिनेत्री कंजना जांडी ने कहा कि परमार्थ निकेतन की गंगा आरती का आकर्षण मुझे भारत लेकर आया है। परमार्थ निकेतन के दिव्य सौन्दर्य में तल्लीन होकर यहां पर हमने विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों में सहभाग किया। शिव की भूमि पर आकर शिवाभिषेक करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वे परमार्थ निकेतन की गतिविधियों से हमेशा से जुड़ी रही लेकिन यहां आकर अत्यंत शान्ति और अपनत्व का अनुभव किया। कंजना जांडी ने परमार्थ निकेतन गंगा तट पर वेदमंत्रों के साथ शिवाभिषेक व गंगा जी का अभिषेक किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments