Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदर्दनाक हादसा: कार आई मलबे की चपेट में, तीन लोग जिंदा दफन

दर्दनाक हादसा: कार आई मलबे की चपेट में, तीन लोग जिंदा दफन

नई टिहरी:। चंबा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा थाने के पास टैक्सी स्टैंड की पार्किंग में भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से गिरे सैकड़ों टन मलबे की चपेट में दो वाहन आ गए। हादसे में चार महीने के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी (30) उनके चार माह के बेटे और बहन सरस्वती देवी (35) के शवों को पंचनामे के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी ले जाया गया है। वहीं, मलबे में दो कार, एक स्कूटी और बाइक भी दब गई। मलबे में दबकर वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया।घटना दोपहर करीब एक बजे की है। भूस्खलन होते ही टैक्सी स्टैंड में अफरा-तरफी मच गई। वहां आस-पास खडे़ लोगों ने भागकर जान बचाई। पहाड़ी से टूटकर सैकड़ों टन मलबा भरभरा कर सड़क पर गिर गया। उसे साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं। भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाने के समीप के चार घरों को खाली कराकर दूसरी जगह शिफ्ट किया है। टैक्सी स्टैंड और सड़क से मलबे को पूरी तरह हटाने में और वक्त लग सकता है। भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा, बोल्डर टैक्सी स्टैंड और नई टिहरी मार्ग, थाने की एप्रोच रोड और नीचे स्थित ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जा गिरा। अक्सर लोग थाने के समीप टैक्सी स्टैंड में अपने वाहन भी पार्क कर देते हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर को कंडीसौड़ जसपुर गांव निवासी सुमन खंडूरी कार बुक कर पत्नी और बच्चे को लेकर सुसराल डारगी गांव जा रहे थे।चंबा पहुंचने पर उन्होंने ड्राइवर को कार टैक्सी स्टैंड में खड़ी करने के लिए कहा। वहां पर उनकी बहन सरस्वती मिलने आई थी। सुमन और ड्राइवर कार खड़ी कर सामान खरीदने के लिए बाजार चले गए। उनकी पत्नी पूनम, बेटा और बहन सरस्वती देवी कार के अंदर बैठी हुई थी। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार घटनास्थल पहुंचे। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे रेस्क्यू टीम ने स्विफ्ट कार के अंदर दबे तीनों के शव बरामद किए। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments