Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधऑपरेशन प्रहार में थाना पुलभट्टा की बडी कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 9...

ऑपरेशन प्रहार में थाना पुलभट्टा की बडी कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 9 वारंटी गिरफ्तार

रुद्रपुर: पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत  जनपदों में फरार, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में जनपद के थाना पुलभट्टा पुलिस ने दो महिलाएं समेत 9 वारंटी गिरफ्तार किए। गिरफ्तार किए गए वारंटियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने थाना प्रभारियों को वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये है। एसएसपी के आदेश के अनुपालन में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व सीओ  सितारंगज ओपी शर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ को कार्रवाई शुरू की।  

पुलिस ने जमानत के बाद कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंचने पर जलीस पुत्र मकसूद अहमद निवासी ग्राम शहदौरा थाना पुलभट्टा, परवेश पुत्र जलीश अहमद,कुलदीप सिंह पुत्र गुरूचरण निवासी डबरी फार्म शहदौरा पुलभट्टा, शमशेर सिंह पुत्र गुरू चरण निवासी ढौलावन फार्म शहदौरा, इश्तियाक पुत्र निसाद निवासी वार्ड 18 सिरौलीकला,अब्दुल उर्फ खालिद पुत्र सदीक अहमद,चरन कौर निवासी पुलभट्टा,शहाना निवासी सिरौलीकला,सुहैल खान पुत्र अनवार खान वार्ड 20 इन्द्रानगर सिरौलीकला थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार किया।  

थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी लंबे समय से कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हो रहे थे। उन्होंने बताया कि वारंटी व फरार बदमाशों की धरपकड़ जारी है। इस कार्रवाई में चैकी प्रभारी बरा  पंकज कुमार, एसआई पवन जोशी, एसआई दीपा अधिकारी,हेड कांस्टेबल रविकान्त शुक्ला, महेन्द्र सिंह, इन्द्रप्रकाश, ललित चैधरी,  हेमा मेहता आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments