Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeहादसापैर फिसलने से यमुना में बहा बुजुर्ग तीर्थयात्री, शव बरामद

पैर फिसलने से यमुना में बहा बुजुर्ग तीर्थयात्री, शव बरामद

उत्तरकाशी: मंगलवार की सुबह पूर्जा अर्चना के दौरान पैर फिसलने से महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री यमुना नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम यात्री की खोज में जुटी रही। करीब तीन घंटे की खोज के बाद यात्री का शव घटनास्थल से एक किमी दूर खरादी झूला पुल के पास से बरामद हुआ।  

मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में एक होटल में रुके थे। तड़के वह यमुना नदी तट पर पूजा अर्चना करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।

एसडीएम मुकेश रमोला ने कहा कि तीन घंटे से सर्च अभियान के बाद शव बरामद हो चुका है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौटा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments