Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डरोडवेज में 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

रोडवेज में 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

देहरादून: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैI उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी। रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होगी। यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है।

दरअसल रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवर. कंडक्टरों की कमी से हो रही है। इसका सीधा असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है।

ऐसे में रोडवेज आउटसोर्स के माध्यम से ड्राइवर.कंडक्टरों की भर्ती करता है। अब तक जिस एजेंसी को यह जिम्मा दिया गया थाए उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इसलिए रोडवेज ने नई एजेंसी के साथ अनुबंध के लिए निविदा निकाली है। महाप्रबंधक कार्मिक आरपी भारती ने बताया कि इस एजेंसी के माध्यम से 57 ड्राइवर और 105 कंडक्टर रखे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में एजेंसी से और डिमांड की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments