Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधफायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहोल, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहोल, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

रुद्रपुर: चौकी रम्पुरा क्षेत्र में मामूली सी बात पर दबंगों ने तमंचे से कई राउंड फायर कर दिए। इससे वहां लोगों में भगदड़ मच गई। दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों से भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी  दीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की उसका दो साल का भतीजा मंगलवार शाम को छत पर गिट्टियों से खेल रहा था। इस दौरान एक गिटी रास्ते से निकल रहे रम्पुरा निवासी सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म की कार में गिर गया। आरोप है कि सोनू कोली, उसका छोटा भाई शेखर कोली व उसका एक और साथी कार से उतरे और धारदार हाथियार लेकर दीना के घर में गुस गये।

आरोप है कि इस दौरान सोनू कोली व उसके सथी बच्चे को जान से मारने की बात कहते हुए दीना के घर में घुसने लगे। जिसपर दीना के घरवालों ने डर से गेट बंद कर दियाI परन्तु तीनों मेन गेट तोड़कर घर में घुस गए। बदमाशों ने उसकी मां रामवती को भी धक्का मारकर गिरा दिया।

यही नहीं उन लोगों ने कई राउंड फायर भी किए। फायरिंग से वहां लोगों में भगदड़ मच गई। पीडि़त ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म के अलावा शेखर कोली और गोलू सरदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई जय प्रकाश को दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments