Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार

-बागेश्वर उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर शुरू

बागेश्वर: बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैI बताया जा रहा है कि बॉबी बागेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लियाI उनकी गिरफ्तारी को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है।

शुक्रवार को पुलिस द्वारा बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बॉबी पवार बागेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ मुद्दे उठाना चाहते थे। वहीं कांग्रेस ने बॉबी पवार की गिरफ्तारी पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। कांग्रेस चुनाव में इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर भुनाने का प्रयास करेगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इस गिरफ्तारी पर विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है। वहीं बॉबी पवार के साथियों का कहना है कि बॉबी पवार केवल बाबा बागनाथ के दर्शन के लिए यहां पहुंचे थे लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें अचानक गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि पुलिस अधिकारी अभी इस पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे कोतवाली में बढ़ती हलचल को देखते हुए पुलिस ने बॉबी पवार को जिला न्यायालय भेज दिया है।

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पंवार की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि तानाशाही और दमन की भी एक सीमा होती है। उन्होंने कहा कि आखिर किस अपराध के तहत बॉबी पंवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार बागेश्वर में अपनी हार को देख बौखला और घबरा गई है।

गौरतलब है कि बॉबी पंवार बागेश्वर उपचुनाव के दौरान प्रेस कांफ्रेंस कर कुछ मुद्दे उठाना चाहते थे। हाल ही में राज्य सरकार ने बेरोजगार संघ के आन्दोलित युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा की थी।

बहरहाल, बॉबी पवार की आज हुई गिरफ्तारी के बाद बागेश्वर उपचुनाव का माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस का आरोप है कि बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस के पार्टी प्रत्याशी की तय जीत से भाजपा सरकार बौखला गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments