Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआजीविका संवर्धन गतिविधियांे के लिए स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी प्राप्त होने...

आजीविका संवर्धन गतिविधियांे के लिए स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी प्राप्त होने पर सीएम ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद चमोली को आजीविका संवर्धन की विभिन्न गतिविधियां हेतु स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी प्राप्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का प्रोत्साहन मिलने से आजीविका संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूह और अधिक स्वावलम्बी बनकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने में भी मददगार बनेंगे। इसमें हमारी आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना एवं मुख्य विकास अधिकारी चमोली डॉ ललित नारायण मिश्र के प्रयासों की भी सराहना की।
जनपद चमोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह स्थानीय आधार पर कौशल विकास हेतु विभिन्न स्वरोजगार आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें मुख्य रूप से लेंटाना फर्नीचर निर्माण. फल संरक्षण (तिमला का अचार, लंगूड़े का अचार. विभिन्न प्रकार के जूस ) पिरुल से बने गृह उपयोगी सामान. धूप निर्माण/अगरबत्ती निर्माण. कताई बुनाई प्रशिक्षण. डेयरी प्रशिक्षण. सुगंधित जड़ी बूटी प्रशिक्षण. भोजपत्र प्रशिक्षण  आदि मुख्य रूप से  समूह सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें जनपद को जिला गवर्नेंस अवार्ड के अंतर्गत सिल्वर श्रेणी का अवार्ड प्राप्त किया है राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच ग्रुप द्वारा जनपद चमोली को आजीविका गतिविधियां संवर्धन हेतु सिल्वर श्रेणी स्कॉच ग्रुप से प्राप्त दिया गया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों को बैंक लिंकेज के साथ व्यवसाय हेतु ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
जनपद चमोली में इस प्रकार के प्रशिक्षण से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार मिला है महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही है. समूह द्वारा उत्पादित इन सामग्रियों को स्थानीय स्तर पर उनकी आर्थिक की सुधार हो रहा है। शनिवार को नई दिल्ली में 94 स्कॉच समिट कांस्टीट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में स्कॉच ग्रुप इंडिया द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया गया जिसमें जनपद चमोली को सिल्वर अवार्ड प्रदान किया गया। जनपद चमोली के प्रतिनिधि के रूप में डॉ महेश कोहली तत्कालीन जिला विकास अधिकारी चमोली एवं संजय पुरोहित ग्रामीण वित्त समन्वयक उपासक चमोली ग्रामीण विकास द्वारा यह अवार्ड प्राप्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments