Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पहाड़ी क्षेत्रों में अतिक्रमण पर...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पहाड़ी क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्यवाही को गलत ठहराया

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अतिक्रमण के नाम पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के हक-हकूक छीनकर उन्हें पलायन करने को मजबूर कर रही है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने एक बयान में कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के 90 प्रतिशत निवासी नजूल भूमि पर सदियों से निवास कर रहे हैं। वर्षों पुरानी निर्मित सड़कों के किनारे छोटे-मोटे व्यवसाय कर आजीविका चला रहे हैं। किसी भी सरकार ने उन्हें अतिक्रमणकारी नहीं माना, लेकिन भाजपा सरकार ने न्यायालय के आदेश का हवाला देकर उन्हें उजाड़ा है। इसे किसी भी स्थिति में न्याय संगत नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं कर पाई।

गोदियाल ने कहा कि बेरोजगारों के लिए रोजगार के साधन नहीं है। जो लोग छोटा-मोटा व्यवसाय कर आजीविका चला रहे हैं, उसे भी छीना जा रहा है। सरकार की कार्रवाई से कई परिवारों को खुले में सोना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पर्वतीय जनपदों के लिए अलग नीति बनाने और अतिक्रमण वाले क्षेत्रों की सीमा में आने वालों का अन्यत्र विस्थापन करने की मांग की। उन्होंने तोड़-फोड़ की कार्रवाई बंद करने की मांग भी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments