Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डएडिशनल एसपी के आंगन में खड़े चंदन के पेड़ काटकर ले गए...

एडिशनल एसपी के आंगन में खड़े चंदन के पेड़ काटकर ले गए चोर

-अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

श्रीनगर: उत्तराखंड में लगता है कि चोरों के अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। तभी तो अब चोर पुलिस के घर में भी हाथ डालने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी जिले के श्रीनगर से सामने आया है। यहां चोरों ने पुष्पा फिल्म की स्टाइल में एडिशनल एसपी के आवास में धावा बोला और रात के घुप अंधेरे में बड़े-बड़े चंदन के पेड़ों पर आरी चलाकर उन्हें साफ कर दिया।

एडिशनल एसपी के घर में धावा बोलने वाले चोर कितने शातिर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर में चोरी करने के लिए वो रास्ता चुना पर जहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। इसीलिए अभीतक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के पास पेट्रोल पंप के निकट उत्तराखंड वन विभाग में रेंजर रहे स्वर्गीय दर्शन लाल का घर है। दर्शन लाल के बेटे प्रकाश चंद आर्य एडिशनल एसपी हैं। बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद आर्य के घर में चंदन के पेड़ लगे हुए थे, जिन पर रात में किसी ने आरी चला दी और काटकर अपने साथ ले गए। किराएदारों को इसकी खबर सुबह लगी।

एडिशनल एसपी प्रकाश चंद आर्य के किराएदार मनोज कुमार ने बताया कि रात को वो सोए हुए थे। तभी चंदन के पेड़ों को काटा गया। सुबह उठकर उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने फोन पर मामले की जानकारी प्रकाश चंद आर्य को दी। इसके बात उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात के बारे में जानकारी ली। इस बारे में श्रीनगर कोतवाल रवि सैनी का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments