Latest news
मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी लोक भवन में आयोजित हुई एकीकृत चिकित्सा संगोष्ठी उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का दौरा... नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहमः डॉ. धन सिंह रावत भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का दौरा विभिन्न राज्यों से आए 20 आईएफएस अधिकारियों ने किया ‘लेखक गांव’ का भ्रमण सीएम धामी की सादगी ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश, मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय ड्रग फ्री उत्तराखंड से विकसित भारत 2047 तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से संवाद

[t4b-ticker]

Friday, September 4, 2026
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर उपचुनाव:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया जनसभा को संबोधित, स्व. चंदन...

बागेश्वर उपचुनाव:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया जनसभा को संबोधित, स्व. चंदन रामदास को बताया जनता का प्रिय

बागेश्वर: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बागेश्वर के नुमाइस खेत ग्राउंड में बैंणी माधव वार्ड और भीलेश्वर वार्ड में आगामी पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को सम्बोधित भी कियाI

अपने संबोधन में जोशी ने कहा स्वर्गीय चंदन रामदास के प्रति जनता का लगाव साफ नजर आ रहा हैं। उन्होंने कहा वह जन प्रिय और जन नेता थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्वर्गीय चंदन रामदास चार बार विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने बागेश्वर के विकास के लिए हमेशा खड़े रहे। उन्होंने बागेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 05 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाकर स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कबीना मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विकास यात्रा इस उपचुनाव की साक्षी बनेगी और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को बागेश्वर की जनता अधिक मतों से विजयी बनाएगी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में बागेश्वर की जनता से मतदान की अपील की।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश पंत, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments