Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक केसी बोकाड़िया ने महाराज से की मुलाकात,...

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक केसी बोकाड़िया ने महाराज से की मुलाकात, कहा देहरादून में फिल्म स्टूडियो व फिल्म इंस्टीट्यूट करेंगे स्थापित

देहरादून: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक केसी बोकाड़िया ने गुरूवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

फिल्म निर्माता व निर्देशक केसी बोकाड़िया ने गुरूवार को राज्य के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सतपाल महाराज ने उन्हें नवमी की बधाई देते हुए उन से अनुरोध किया कि वह उत्तराखंड की विभूतियों जैसे वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, तीलू रौतेली, जयानंद भारती, पं. नैन सिंह रावत आदि पर फिल्मों का निर्माण करें। महाराज ने उनसे यह भी कहा कि कि वह यहां के प्राकृतिक दृश्यों और लोकेशन को आगामी फिल्मों में दर्शाने हेतु उत्तराखंड आयें।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक बोकाड़िया ने सतपाल महाराज को आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से वह उनके सुझावों पर अमल करते हुए उत्तराखंड की विभूतियों पर आधारित फिल्मों का निर्माण करेंगे।

उत्तराखंड में फिल्म उद्योग विकास की चर्चा पर बोकाड़िया ने कहा कि वह देहरादून में फिल्म स्टूडियो तथा एक फिल्म इंस्टीट्यूट भी स्थापित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments