Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविजयदशमी को हो होगी चार धाम के कपाट बंद होने की औपचारिक...

विजयदशमी को हो होगी चार धाम के कपाट बंद होने की औपचारिक घोषणा

बदरीनाथ धाम/ उखीमठ: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि कल शुक्रवार विजयदशमी के दिन विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात तय की जायेगी।
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शीतकाल हेतु बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि प्रत्येक यात्रा वर्ष विजय दशमी के दिन तय की जाती है।

कल विजय दशमी को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा के अलावा पंच पूजाओं का कार्यक्रम,उद्धव जी एवं कुबेर जी के पांडुकेश्वर आगमन तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के नृसिंह मंदिर जोशीमठ आने का कार्यक्रम भी घोषित होगा साथ ही आगामी यात्राकाल 2022 के लिए हक हकूकधारियों को पगड़ी भेंट की जायेगी।

बताया कि परंपरागत रूप से केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट भैया दूज को बंद हो जाते है केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर इस यात्रा वर्ष 6 नवंबर को बंद हो जायेंगे।

जबकि गंगोत्री मंदिर के कपाट गोवर्धन पूजा अन्नकूट पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शीतकाल हेतु बंद होते है इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 5 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी एवं तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि तथा डोली यात्रा कार्यक्रम तथा मद्महेश्वर मेला की तिथि भी कल विजयदशमी के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, पुजारी शिवशंकर लिंग, गंगाधर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, प्रेमसिंह रावत, विदेश शैव मौजूद रहेंगे।प्राप्त जानकारी से शीतकाल हेतु चतुर्थ केदार रुद्रनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में तय की जाती है।

इस अवसर पर रावल ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी.सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, सुनील तिवारी,राजेंद्र चौहान, गिरीश चौहान, कृपाल सनवाल सहित वेदपाठी एवं आचार्य गण, हकहकूकधारी, तीर्थयात्रीगण, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments