Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनम आंखों से दी गई शहीद दीपेंद्र को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी गई शहीद दीपेंद्र को अंतिम विदाई

 -अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम

पौड़ी जम्मू-कश्मीर में 9-गढ़वाल में तैनात शहीद दीपेंद्र सिंह रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद जवान दीपेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गये हैं।शहीद की अंतिम विदाई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
उत्तराखंड में कोटद्वार के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव का बेटा राइफलमैन दीपेंद्र सिंह रावत (30) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शुक्रवार देर शाम सेना की ओर से उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शनिवार सुबह तड़के शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।
गांव के पैतृक घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव के पूर्व प्रधान बिजेंद्र भंडारी ने बताया कि दीपेंद्र गढ़वाल राइफल में सेवारत थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में थी। अभी पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी है। दीपेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनका दो साल का बेटा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments