Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकेन्द्रीय शिक्षा मंत्री 12 सितम्बर को करेंगे विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारम्भ

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री 12 सितम्बर को करेंगे विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारम्भ

देहरादून: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आगामी 12 सितम्बर को देहरादून में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण एवं प्रदेश के 142 पीएम-श्री स्कूल्स व 3 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधवी छात्रवृत्ति योजना तथा उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का विधिवत शुभारम्भ करेंगे।

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ बेहतर मॉनिटिरिंग एवं शिक्षा के कम्प्युटरीकरण को लेकर केन्द्र सरकार के सहयोग से विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है। जिसका विधिवत शुभारम्भ आगामी 12 सितम्बर को विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय के परिसर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रदेश को प्रथम चरण में स्वीकृत 142 पीएम-श्री स्कूल्स एवं तीन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों की सौगात देंगे। जिनके निर्माण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा इसी वित्तीय वर्ष में रूपये 7291 लाख की स्वीकृति देते हुये प्रथम किस्त रूपये 1823 लाख जारी कर दी गई हैं। जबकि द्वितीय चरण के पीएम-श्री स्कूल्स की स्वीकृति शीघ्र मिलने की उम्मीद है। इसी क्रम में 6 से 12 आयु वर्ग के गरीब एवं असहाय छात्र-छात्राओं के लिये तीन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास भी करेंगे, जो कि श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल), ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत में खोले जायेंगे। जबकि इससे पूर्व प्रदेश के 11 जनपदों में आवासीय छात्रावास पूर्व से ही चल रहे हैं जिसमें लगभग तीन हजार छात्र-छात्राएं रह रहे हैं। इन नये तीन आवासीय छात्रावासों के तैयार होने के उपरांत राज्य में कुल 13 आवासीय छात्रावास बन जायेंगे, जिनमें से तीन छात्राओं व 10 छात्रों के लिये अनुमन्य हैं। डॉ. रावत ने बताया कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य में शुरू की गई मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ती योजना एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का भी श्रीगणेश करेंगे। इसके अतिरिक्त एनडीए, आईएमए कैडेट पुरस्कार योजना के तहत सूबे से इस वर्ष चयनित कुल 77 कैडेट्स को रूपये 50 हजार की प्रोत्साहन राशि का चैक भी वितरित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments