Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जयपुर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जयपुर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

-बांधों की सुरक्षा व जल प्रबंधन पर हो रहा है मंथन

देहरादून/जयपुर: प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जयपुर, राजस्थान में आयोजित बांध सुरक्षा पर दो दिवसीय ’’अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’’ में प्रतिभाग किया।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय का जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग का जयपुर राजस्थान में 14 से 15 सितंबर को बांध सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के सिंचाई मंत्री भाग ले रहे हैं वहीं प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज इस सम्मेलन में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में बांधों की सुरक्षा के साथ-साथ जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हो रही है। सम्मेलन में दुनिया भर से इंजीनियर, नीति -निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षक एवं अनुसंधान संस्थान, बांध सुरक्षा विषयों के विषेशग्य समेत बांध मालिक भी भाग ले रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य एक दूसरे के अनुभव साझा करने, तकनीकी प्रगति, बांध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीन दृष्टिकोण विकसित करने और संभावित सहयोग हेतु एक बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाना है।

इसके अलावा सम्मेलन में कई अंतर्राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन प्रदर्शनी के माध्यम से बांधों और उनसे जुड़े कार्यों से संबंधित अपनी तकनीक, उत्पादन, उपकरणों और सेवाओं का
प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने हेतु बांध सुरक्षा पर राज्य बांध सुरक्षा समिति और राज्य बांध सुरक्षा संगठन का गठन किया गया है। जो लगातार बांधों की सुरक्षा हेतु समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करने के साथ-साथ उनका अनुसरण भी करवा रही है।

कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सिक्किम के जल संसाधन मंत्री भीम हैंग लिंबू भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments