Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहिंदी दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में ब्लूमिंग बर्ड...

हिंदी दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में ब्लूमिंग बर्ड स्कूल के किया पुस्तकालय का उद्घाटन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हिंदी दिवस के अवसर पर ब्लूमिंग बर्ड स्कूल, गढ़ी कैंट, देहरादून में नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने बच्चों को हिंदी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रेरणादाई विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा विगत कुछ वर्षों से देखा गया है कि हिंदी भाषा के प्रति विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में छात्राओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के चलते छात्र-छात्राये हिंदी भाषा को अधिक महत्व दे रहे हैं, उनका हिंदी में प्रस्तुतीकरण भी बेहतर हो गया है। मंत्री ने स्कूल प्रशासन से पुस्तकालय में महापुरुषों, अमर शहीदों व वीर योद्धाओं की जीवनी की पुस्तकें लाइब्रेरी में पठन पाठन के लिए रखी जाए, जिससे बच्चों को प्रेरणा मिले। मंत्री ने कैंट बोर्ड के अध्यक्ष को कहा कि कैंट के सभी पथ प्रदशकों, दुकानों के बोर्ड और कैंट बोर्ड के सभी विद्यालयों के नाम हिंदी में अंकित किए जाएं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के लिए कंप्यूटर और पुस्तक प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी छात्र छात्राओं को पुस्तक भी वितरित किए और उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की।
      इस अवसर पर कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता, सीईओ अभिनव सिंह, विष्णु प्रसाद, प्रभा शाह, उषा शाही, अनिल सेनी, प्रधानाचार्य बसंत उपाध्याय, दीपमाला उपाध्याय, मेघा भट्ट, अर्जुन बसौर, बेला गुप्ता, रेखा थापा सहित विद्यालय की छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। गढ़ी कैंट, देहरादून में नवनिर्मित पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान मंत्री गणेश जोशी स्कूल की एक कक्षा में गए। जहां उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत की ओर उनके साथ संवाद किया। कृषि मंत्री को देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आये। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments