Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकंडोली में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क व पुलिया का मंत्री गणेश...

कंडोली में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क व पुलिया का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित कंडोली पहुंचकर बीते दिनों बारिश से हुए नुकसान का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने कंडोली खाला में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया तथा कड़ोली की क्षतिग्रस्त हुई सड़क मार्ग का मौका मुआयना कर लोक निर्माण विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि बारिश के कारण कड़ोली खाला की पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंत्री को यह भी अवगत कराया कि पुलिया के पास बिजली विभाग का पॉल है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल बिजली का पॉल दूसरी जगह सिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कंडोली के सड़क मार्ग को शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा बरसात के कारण बरसाती नाले और पानी की निकासी के लिए निकट भविष्य काल में दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, मनोज कार्की, सकुंतला जोशी, भगवान सिंह कैड़ा, मानवेंद्र सती आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments