Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयमिस टीन एशिया पैसाफिक में उत्तराखंड की निहारिका सिंह करेगी भारत का...

मिस टीन एशिया पैसाफिक में उत्तराखंड की निहारिका सिंह करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

देहरादून: जयपुर में हुए मिस टीन एशिया पैसफिक इंडिया का खिताब जीतने वाली उत्तराखंड की निहारिका सिंह अब मिस टीन एशिया पैसाफिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। देहरादून के कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की छात्रा निहारिका सिंह ने पिछले दिनों जयपुर में आयोजित इस प्रतियागिता में ग्लैमर और ह्यूमर का अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्धंदियों पर बढ़त हासिल की थी।

एम्बेलिस टैलेंट मैनेजमेंट की डाइरेक्टर व पूर्व मिस उत्तराखंड ख्याति शर्मा ने बताया कि निहारिका ने जयपुर में ग्लैमर के साथ ह्यूमर का अच्छा प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्धंदियों पर बढ़त हासिल की। यह प्रतियोगिता पिछले दिनों 11 से 14 अक्तूबर तक हुई। इस प्रतियोगिता में देश भर से चुनी की तीस सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।

निर्णायकों में एम्बेलिस टैलेंट मैनेजमेंट के निदेशक आलोक गोस्वामी, मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल सिमरन शर्मा, एमडीवी स्पिलिट विला से जुड़ी कोरियोग्राफर कपिल गौरी शामिल थे।

ख्याति अब दुबई में होने वाली मिस एशिया पैसाफिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जो अगले वर्ष 1 से 7 जून तक होगी। ख्याति शर्मा ने बताया कि निहारिका बेहद प्रतिभाशाली मॉडल है। महज 15 साल की होने के बावजूद उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता है। उनकी कंपनी एम्बेलिस मैनेजमैंट ने निहारिका को निखारने में काफी मेहनत की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments