Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधहैवानियत: दशहरा मेला देखने गई सात साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी...

हैवानियत: दशहरा मेला देखने गई सात साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश/अमेठी: मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने की अमानवीय घटनायें बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी, जगदीशपुर क्षेत्र में सात साल की मासूम के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मां के साथ दशहरा मेला देखने गई सात साल की दलित बच्ची को सामान दिलाने के बहाने एक हैवान युवक ने सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां के द्वारा दी की गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गंभीर हालत में बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना के मुताबिक बीते शुक्रवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला अपनी सात साल की बच्ची को लेकर दशहरा मेला दिखाने जगदीशपुर कस्बा आई थी। जहां रात लगभग नौ बजे महिला के पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को सामान खरीदने के बहाने ले गया। बच्ची को मेले से बाहर पंचायत भवन के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने मासूम के साथ दरिंदगी की। जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई। बच्ची को वहीं पर बेहोश हालत में छोड़ युवक फरार हो गया। जब काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो महिला ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। जब महिला को बच्ची मिली तो उसने रो रोकर पूरा हाल बयां किया। जिसके बाद मां ने कोतवाली में जाकर युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।

पीड़िता को इलाज के लिए पुलिस सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मां की तहरीर पर आरोपी युवक चंद्रदेव 24 वर्ष के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी चंद्र देव को जगदीशपुर कस्बे के जामो तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments