Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

विधानसभा अध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार झंडीचौड़ स्थित भारती देवी एजुकेशन फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार झंडीचौड़ स्थित भारती देवी एजुकेशन फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चो को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए साथ ही उन्होंने स्कूल से संबंधित सामग्री बच्चों वितरण की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने संस्था के शिक्षकों को भी सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की कामना की ।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की दिव्यांग बच्चे हमारे समाज के महत्वपूर्ण हिस्से हैं, और हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके साथ सामाजिक समानता और विकास का सहयोग करें।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में, सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांग बच्चों के लिए योजनाएँ बनाई हैं, जिनका उद्देश्य उनके जीवन को बेहतर बनाना है। इसमें उनके शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक सामंजस्य में मदद करना शामिल है।
उन्होंने कहा कि हम फिर से प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ भेजते हैं और उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हैं, उनके मार्गदर्शन में देश-प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने दिव्यांगो की मदद और उनके लिए कार्य करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष कमलेश कुमार,पार्षद मनीष भट्ट,राजेंद्र बिष्ट,सतीश गौड़,आनंद घिल्डियाल,रामेश्वरी देवी, कैलाश खुलबे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments