Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहमारे बुजुर्ग होते हैं हमारे घर की रीढ़, बुजुर्गों का साया है...

हमारे बुजुर्ग होते हैं हमारे घर की रीढ़, बुजुर्गों का साया है बहुत जरूरीः रेखा आर्या

-अपने बुजुर्गों का सम्मान करना बेहद जरूरी-कैबिनेट मंत्री ने वृद्धाश्रम पहुंचकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिनदेहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रेमधाम वर्द्धाश्रम पहुंची जहां उन्होंने महिलाओ के साथ प्रधानमंत्री का केक काटकर जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने जहां प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की तो वही उन्होंने कहा कि उन्हें आज अपने बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्पित है।प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा और गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देश  देख रहा है और उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन हैं।आज देश के साथ ही विदेशों में भी हमारी ख्याति बढ़ी है।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ही देश लगातार नए आयाम व कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज यहां आकर मन को शांति मिली है।कहा कि हमे अपने बुजुर्गों का आदर व सम्मान करना चाहिए।हर एक परिवार व उनके बच्चो का यह कर्तव्य है कि वह अपने माता पिता की सेवा करे व उन्हें सम्मान दे।यह बड़े ही दुख का विषय है कि आज की पीढ़ी अपने बुजुर्गों का सम्मान नही कर रही है जबकि हमे उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए साथ ही उनकी सेवा भी करनी चाहिए।साथ ही कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे परिवार व समाज की रीढ़ होते है जिनकी वजह से ही घर व समाज की पहचान होती है। इस अवसर पर उपनिदेशक विक्रम सिंह,मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चैधरी सहित विभागीय अधिकारी एवं आश्रम की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments